Dulha Dulhan News | Photo Credit: IBC24
मिर्जापुर: Dulha Dulhan News देश में इस जमकर शादियां हो रही है और ऐसे शादियों के सीजन में कई प्रकार के मामले सामने आ रहे है। कई बार दुल्हन शादी से इनकार कर देती है तो कई बार दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, अजीबोगरीब मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा रोड का है। दरअसल, यहां रहने वाली युवती की 6 महीने पहने वाराणसी के एक युवक के साथ शादी तय हुई थी और 20 अप्रैल को शादी की तारीख निकली थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले दूल्हा अचानक फरार हो गया। इसकी जानकारी खुद दूल्हे के पिता ने दी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हे के पिता ने अपने दूसरे बेटे से शादी कराने की बात कही, लेकिन वो भी बीमार हो गया। जिसके बाद तीसरे बेटे से शादी की बात चली, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। कार्रवाई की डर से लड़के के पिता ने आखिरकार चौथे और सबसे छोटे बेटे को शादी के लिए राजी कर ही लिया।
तय तारीख के अनुसार, 20 अप्रैल को बारात लड़की के घर पहुंची। बैंड-बाजे और रीति-रिवाजों के साथ शादी कराई गई। लेकिन अगली सुबह जब विदाई की तैयारी हुई, तो नजारा देखकर सब सन्न रह गए। बारात जहां रुकी थी, वहां कोई नहीं था। दूल्हा, उसके पिता और बाराती रात में ही फरार हो चुके थे।
लड़की के पिता ने जब लड़के के पिता को फोन किया तो जवाब सुनकर होश उड़ गए। कहा गया कि विदाई तभी होगी, जब बड़ा बेटा वापस आएगा। असली हकदार वही है। शादी होने के बावजूद दुल्हन अब भी अपने मायके में है। ससुराल पक्ष उसे अपनाने को तैयार नहीं है।
इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। इस पूरे घटनाक्रम से आहत युवती के माता-पिता और भाई अब न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के दरवाजे पर पहुंचे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है।