Etah Poisonous Liquor Case: महाराष्ट्र के बाद अब यहां ‘मौत की शराब’ का कहर! दोस्त संग बैठकर पी रहे थे देशी शराब, पेग खत्म करते ही इतने लोगों की हो गई मौत

Etah Poisonous Liquor Case: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में देशी शराब पीने के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Etah Poisonous Liquor Case: महाराष्ट्र के बाद अब यहां ‘मौत की शराब’ का कहर! दोस्त संग बैठकर पी रहे थे देशी शराब, पेग खत्म करते ही इतने लोगों की हो गई मौत

etah news/ image source: freepik

Modified Date: May 29, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: May 29, 2026 4:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शराब पीने से दो मौतें
  • तीसरे दोस्त की हालत गंभीर
  • जहरीली शराब की आशंका

Etah Poisonous Liquor Case:एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में देशी शराब पीने के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मीसाकलां गांव में गुरुवार सुबह तीन दोस्त गांव के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में तीनों अचेत होकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में राकेश (50) और नरसिंहपाल (57) की मौत हो गई। तीसरे युवक रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

Etah Poisonous Liquor: शराब पीने से दो मौतें

जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने सुबह गांव के बाहर बैठकर देशी शराब पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही उन्हें बेचैनी होने लगी और हालत तेजी से बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुरानी रंजिश के चलते शराब में जहरीला पदार्थ मिलाया गया हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से देशी शराब का एक टेट्रा पाउच बरामद किया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Uttar Pradesh news: जहरीली शराब की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शराब पहले से जहरीली थी या किसी ने बाद में उसमें जहर मिलाया था। पुलिस उस दुकान की भी जांच कर रही है, जहां से शराब खरीदी गई थी, ताकि अन्य टेट्रा पैक के सैंपल लिए जा सकें। अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती रंजीत के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।