Sex Racket in Hotel: होटल में आधी रात छापा, अंदर का नज़ारा देख पुलिस भी रह गई दंग, रिसेप्शन पर मिली ‘रेट लिस्ट’, रूम से 3 युवतियों के साथ इतने युवक….

Sex Racket in Hotel: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोड़ स्थित होटल राज पैलेस में छापेमारी की।

Sex Racket in Hotel: होटल में आधी रात छापा, अंदर का नज़ारा देख पुलिस भी रह गई दंग, रिसेप्शन पर मिली ‘रेट लिस्ट’, रूम से 3 युवतियों के साथ इतने युवक….

SEX RACKET/ image sorucee: IBC24

Modified Date: March 3, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: March 3, 2026 11:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • होटल राज पैलेस पर छापा
  • तीन युवतियां, कई युवक पकड़े
  • छत से कूदे संदिग्ध युवक

Sex Racket in Hotel: इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोड़ स्थित होटल राज पैलेस में छापेमारी की। सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी बीच होटल के बाहर खड़े एक परिवार की महिला के साथ अंदर मौजूद कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना सामने आई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और पूरे परिसर को घेर लिया गया।

Etawah Hotel Raid: तीन युवतियों समेत आधा दर्जन से अधिक युवक हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के अंदर से तीन युवतियों समेत आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पुलिस और आसपास के लोग हंगामा करते हुए होटल में पहुंचे तो अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवक पकड़े जाने के डर से होटल की छत से कूदकर भागने की कोशिश करते नजर आए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कई लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया।

Hotel Raj Palace Etawah: लड़कियों की रेट सूची भी मिली

जांच के दौरान पुलिस को होटल के रिसेप्शन काउंटर से कथित तौर पर लड़कियों की रेट सूची भी मिली, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था और वहां आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि होटल में शराब परोसी जा रही थी और देह व्यापार जैसी गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि होटल के दस्तावेजों और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने होटल के कमरों की बारीकी से तलाशी ली और साक्ष्य एकत्र किए। पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मानिकपुर मोड़ क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस कार्रवाई ने शहर में होटल और गेस्ट हाउस संचालन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।