Indians Stuck in Dubai: प्री-वेडिंग शूट बना कपल्स के लिए जी का जंजाल.. दो परिवार इस देश के होटल में फंसे, भारतीय दूतावास से मिल रहा ये जवाब

Indian Citizens Stuck in Dubai: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच दुबई में फंसे चंदौली के पांच लोग, पीएम मोदी से सुरक्षित वापसी की अपील।

Indians Stuck in Dubai: प्री-वेडिंग शूट बना कपल्स के लिए जी का जंजाल.. दो परिवार इस देश के होटल में फंसे, भारतीय दूतावास से मिल रहा ये जवाब

Indians Stuck in Dubai || Image- Virtual Expo file

Modified Date: March 3, 2026 / 06:46 am IST
Published Date: March 3, 2026 6:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे
  • पश्चिम एशिया संघर्ष से उड़ानें बाधित
  • पीएम मोदी से वापसी की गुहार

चंदौली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ान सेवाएं बाधित होने से ‘प्री-वेडिंग फोटोशूट’ के लिए दुबई गए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दूल्हा-दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग वहां फंस गए हैं। (Indian Citizens Stuck in Dubai) पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी कोयला व्यापारी अजय जैन ने बताया कि उनका बड़ा बेटा प्रिंस जैन (27), जिसकी अप्रैल में शादी होनी है, अपनी मंगेतर पायल जैन (26) के साथ दुबई गया था। उनके साथ प्रिंस का छोटा भाई अरिहंत (19), पायल का भाई मोनू जैन (30) और उनकी पत्नी मुस्कान (28) भी हैं। सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले और 27 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। उनका 2 मार्च को लौटने का कार्यक्रम था।

पीएम मोदी से लगाई वापसी कराने की गुहार

अजय जैन ने बताया कि वे सभी बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हुए हैं। ईरान से जुड़े संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गईं, जिससे वे तय समय पर वापस नहीं लौट सके। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया, जहां से उन्हें संबंधित एयरलाइन से बात करने की सलाह दी गई, लेकिन अब तक उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। अजय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कर उनके बच्चों और रिश्तेदारों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।

दिल्ली के IGI हवाई अड्डे से 87 उड़ानें रद्द

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और यूएई के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, स्पाइसजेट ने सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 37 प्रस्थान और 50 आगमन सहित कुल 87 उड़ानें रद्द कर दीं। 2 और 3 मार्च को भारतीय शहरों और दुबई-शारजाह के बीच संचालित होने वाली कई उड़ानें प्रभावित रहेंगी। (Indian Citizens Stuck in Dubai) दुबई से पुणे, मुंबई, अमृतसर, कालीकट, मदुरै, कोच्चि, अहमदाबाद और दिल्ली की उड़ानें रद्द की गई हैं, जबकि शारजाह-अहमदाबाद सेक्टर भी प्रभावित है।

इसी तरह मुंबई, अमृतसर, मदुरै, अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोच्चि और कालीकट से दुबई व शारजाह जाने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने यूएई के हवाई क्षेत्र बंद होने को मुख्य कारण बताया है। इस बीच दुबई एयरपोर्ट्स ने कहा है कि 2 मार्च की शाम से सीमित संख्या में उड़ानें फिर शुरू की जाएंगी। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल (DWC) से कुछ उड़ानों को ही अनुमति दी गई है। यात्रियों को एयरलाइन से पुष्टि के बिना हवाई अड्डे न पहुंचने की सलाह दी गई है।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

अमीरात एयरलाइन ने भी 2 मार्च की शाम से सीमित उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। पहले से बुकिंग वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन यात्रियों की दोबारा बुकिंग की गई है और जिन्हें सूचना मिल चुकी है, केवल वही एयरपोर्ट आएं। अन्य उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी। एयरलाइन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अकासा एयर ने अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद से आने-जाने वाली उड़ानें 3 मार्च 2026 तक निलंबित कर दी हैं। 7 मार्च तक की बुकिंग पर पूर्ण धनवापसी या निःशुल्क पुनर्निर्धारण की सुविधा दी जा रही है। (Indian Citizens Stuck in Dubai) वहीं ओमान एयर ने 3 मार्च को अम्मान, दुबई, बहरीन, दोहा, दम्माम, कुवैत, कोपेनहेगन और बगदाद की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो और कतर एयरवेज सहित कई एयरलाइंस ने भी उड़ानों को स्थगित या रद्द करने की अवधि बढ़ाई है। यात्रियों से उड़ान की स्थिति जांचकर ही हवाई अड्डे जाने की अपील की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:- 

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown