बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), आठ नवंबर (भाषा) बुलंदशहर जिले के छतारी क्षेत्र में मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गयीा
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) बजरंग बली चौरसिया ने यहां बताया कि जिले के छतारी थानाक्षेत्र में छतारी-पहासू मार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी। उनके अनुसार इस हादसे में ऑटोरिक्शा पर सवार विश्वपाल (47) और उसकी बेटी पूजा (21) गम्भीर रूप से घायल हो गए और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि विश्वपाल अपनी बेटी को लेकर सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए अनूपशहर गया था। उनके अनुसार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार