हत्या के मामले में पांच लोगों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा

Ads

हत्या के मामले में पांच लोगों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा

  •  
  • Publish Date - April 25, 2022 / 08:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

अलीगढ़ (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा)। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के सात साल पुराने हत्या मामले में जिले की एक अदालत ने सोमवार को पांच लोगों को फांसी की सजा और एक को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां जारी एक बयान में बताया कि अपर जिला न्यायाधीश-3 राजेश भारद्वाज ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया है ।

लखनऊ में पुलिस विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र के मामूद नगर में 24 जुलाई 2015 की रात पुराने शहर के हिस्ट्रीशीटर नौशे और चंदा की हत्या के मामले में अदालत ने शुक्रवार को छह आरोपियों को दोषी करार दिया।

बयान के अनुसार, अदालत में सुनवाई के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर सभी छह आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया गया था।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) कृष्ण मुरारी जौहरी ने बताया कि घटना के एक आरोपी गयासुद्दीन एडवोकेट को उम्रकैद व बाकी पांच को फांसी की सजा सुनाई गयी है।

भाषा जफर

सुरेश

सुरेश