झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

Ads

झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 01:44 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 01:44 PM IST

रांची, सात अगस्त (भाषा) झारखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्त वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया।

इससे पहले, फरवरी में किशोर ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया था।

विधानसभा का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को शुरू हुआ और यह 12 अगस्त को संपन्न होगा।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ ने बृहस्पतिवार को सदन को बताया था कि इस सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे।

अनुपूरक मांगों पर चर्चा 10 अगस्त को होनी है।

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष