ट्रक से टकराई कार : दंपति सहित चार लोगों की मौत, दो घायल

ट्रक से टकराई कार : दंपति सहित चार लोगों की मौत, दो घायल

ट्रक से टकराई कार : दंपति सहित चार लोगों की मौत, दो घायल
Modified Date: September 3, 2023 / 04:06 pm IST
Published Date: September 3, 2023 4:06 pm IST

पीलीभीत (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) पीलीभीत जिले के सेहरमऊ में रविवार को एक भीषण दुर्घटना में लखनऊ से नैनीताल जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ के खदरा मोहल्ला निवासी अब्दुल्ला (26) अपने परिवार के साथ कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी सायमा (23), चचेरी बहनें बतूल (21), मरियम (21), बेटी आबिया और रिश्तेदार अमीन थे। अब्दुल्ला कार चला रहे थे।

चतुर्वेदी ने कहा कि सुबह सेहरामऊ इलाके के पीलीभीत-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब्दुल्ला की कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में अब्दुल्ला, बतूल, मरियम और सायमा की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आबिया और अमीन को जिला अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला लखनऊ के फातिमा अस्पताल में अभियंता थे और दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। शनिवार को अचानक सभी ने घूमने की योजना बनायी थी।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में