Gorakhpur Train Girl Rape: ‘TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया’, AC कोच में सीट दिलाने के बहाने लड़की को ले गया इस जगह, फिर दरिंदें ने मिटाई हवस

Ads

Gorakhpur Train Girl Rape: 'TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया', AC कोच में सीट दिलाने के बहाने लड़की को ले गया इस जगह, फिर दरिंदें ने मिटाई हवस

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 07:31 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 07:33 AM IST

Gorakhpur Train Girl Rape/Image Source: symbolic

HIGHLIGHTS
  • चलती एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में दुष्कर्म का आरोप,
  • सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया TTE
  • TTE पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

गोरखपुर: Gorakhpur Train Girl Rape: अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक एनसीसी कैडेट युवती के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप ट्रेन के टीटीई पर लगा है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

क्या है पूरा मामला (Ahmedabad Gorakhpur Express Rape Case)

Gorakhpur Train Girl Rape: जानकारी के अनुसार युवती मऊ की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद वह अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से गोरखपुर लौट रही थी। भीड़ अधिक होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी और ट्रेन में चढ़ गई। ट्रेन में एसी कोच के पास खड़ी थी, तभी टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की। युवती ने बताया कि उसके पास टिकट नहीं है और सीट की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। आरोप है कि टीटीई उसे सीट दिलाने के बहाने एसी फर्स्ट कोच के एक केबिन में ले गया जहां अंदर से कुंडी बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने बिना टिकट यात्रा में कार्रवाई की धमकी दी।

आरोपी TTE पर FIR दर्ज (Express train rape case)

Gorakhpur Train Girl Rape: एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना रविवार की है। पीड़िता ने गोरखपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। मामला देवरिया क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण केस देवरिया जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

"अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दुष्कर्म मामला" क्या है?

यह मामला एक एनसीसी कैडेट युवती से चलती ट्रेन में कथित दुष्कर्म का है, जिसमें ट्रेन के टीटीई पर आरोप लगाया गया है और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

"टीटीई पर दुष्कर्म आरोप" के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

"गोरखपुर जीआरपी केस" किस क्षेत्र को ट्रांसफर किया गया है?

घटना देवरिया क्षेत्र से संबंधित होने के कारण केस देवरिया जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है।