UP Crime News: पत्नी ने नहीं उठाया फोन, गुस्साए पति ने बच्चों के सामने ही कर दिया ऐसा काम, देखकर उड़े लोगों के होश

Ads

UP Crime News: सुलतानपुर जिले में मंगलवार को पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 05:26 PM IST

Kushinagar Crime News/ image source: galbally parker

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पति ने की पत्नी की हत्या।
  • फोन नहीं उठाने से नाराज पति ने दिया वारदात को अंजाम।
  • पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Crime News: सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार को पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह धनपतगंज ब्लॉक के सेवरा चरथई गांव निवासी नक्छेद (45) सोमवार को लिंटर डालने का काम कर रहा था (Husband Murder Wife Sultanpur) और इस दौरान उसने अपनी पत्नी कुसुम (42) को फोन किया।

आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, कुसुम किसी काम में व्यस्त होने के कारण फोन नहीं उठा सकी, जिससे नक्छेद नाराज हो गया और रात करीब 12 बजे घर जाकर अपने (UP Crime News) दोनों बच्चों उदयभान (9) और दीक्षा (8) के सामने पत्नी से मारपीट करने लगा।पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे जब अपनी मां को बचाने आए तो नक्छेद ने उन्हें भी धक्का दे दिया।

महिला के बच्चों ने बताई आपबीती

UP Crime News: आरोपी की बेटी दीक्षा ने पुलिस को बताया, “रात में पापा मम्मी को मार रहे थे। मैं मम्मी को लेकर (Husband Murder Wife Sultanpur)  बड़ी मम्मी के घर चली गई और रात भर हम वहीं रहे। सुबह जब हम वापस घर आए तो पापा ने फिर डंडे से मम्मी को मार दिया।” मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गांजा पीते हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बल्दीराय के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया (UP Crime News)  और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी नक्छेद को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ में उसने बताया कि उसने मारपीट की लेकिन उसे पत्नी की मौत का अंदाजा नहीं था।

इन्हे भी पढ़ें:-

Paparao Kon Hai: हमलों की योजना बनाने में माहिर.. जवानों को देता था चकमा, बस्तर के रग-रग से था वाकिफ, जानिए कौन है दुर्दांत नक्सली पापाराव? 

Instagram Reels on WhatsApp: Instagram Reels अब WhatsApp पर! Meta AI ने छुपा रखा था ये फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल 

Gwalior News: IPS के नेतृत्व में होटल और गेस्ट हाउस पर छापा, लोगों में मची हड़कंप, कमरों की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान 

ताजा खबर