शामली में हथियारों के अवैध कारखाने का भंडाफोड़; 40 पिस्तौल बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Ads

शामली में हथियारों के अवैध कारखाने का भंडाफोड़; 40 पिस्तौल बरामद, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 3, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - January 3, 2026 / 07:51 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन जनवरी (भाषा) शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र की बावरिया कॉलोनी में पुलिस ने गन्ने के खेतों के बीच स्थित हथियार निर्माण के एक अवैध कारखाने का भंडाफोड़ कर 40 पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान 40 पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सन्नी और रामकुमार नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि आगामी पंचायत चुनावों के लिए अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में भी अवैध हथियारों की तस्करी करते थे।

उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी