अमेठी में किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया

Ads

अमेठी में किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया

  •  
  • Publish Date - April 13, 2022 / 07:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

अमेठी (उप्र) 13 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

थानाध्यक्ष बाजार शुक्ल निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र मिला है और उसके आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार को जब किशोरी की मां और पिता बाजार गये थे तभी गांव के ही एक युवक ने शाम करीब चार बजे घर में पहुंचकर छोटे बच्‍चों को 100 रुपये देकर गांव की दुकान से टॉफी लाने के लिए भेज दिया और दरवाजा बंद कर घर में अकेली रह गई किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो युवक भाग निकला और जाते जाते धमकी दे गया कि अगर किसी को बताया तो माता-पिता को जान से मार देंगे।

उन्होंने बताया कि माता-पिता के बाजार से लौटने के बाद पीड़िता ने घटना से अवगत कराया और इसके बाद थाना बाजार शुक्ल पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले में आवश्‍यक कार्यवाही में जुट गई है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन