Lucknow Drum Murder Case/Image Credit: IBC24.in
Lucknow Drum Murder Case: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई। यहां आशियाना थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर नीले ड्रम से वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का आधा कटा शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, मानवेंद्र 20 फरारी से लापता था। मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके बेटे अक्षत ने 20 फरवरी को दर्ज कराई थी। अक्षत ने पहले पुलिस को बताया था कि, 20 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे पिता ने उसे जगाकर कहा कि, वह दिल्ली जा रहे हैं और 21 फरवरी दोपहर तक लौट आएंगे। (Lucknow Drum Murder Case) इसके बाद उनके तीनों मोबाइल फोन बंद हो गए और वह घर वापस नहीं आए।
Lucknow Drum Murder Case: पुलिस की टीम ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मानवेंद्र की तलाश शुरू की। पुलिस की जांच में मानवेंद्र का आखिरी लोकेशन काकोरी में मिला, लेकिन वहां मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद पुलिस का शक उसके बेटे अक्षत पर गहराया और पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अक्षत ने बार-बार अपने बयान बदले। पहले उसने कहा कि पिता ने आत्महत्या कर ली, फिर कबूल किया कि उसी ने पिता की हत्या की है।
अक्षत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता से उसका विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने (Lucknow Drum Murder Case) लाइसेंसी बंदूक उठाकर गुस्से में पिता के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अक्षत ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने अपने पिता के शव को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में लाया और शव के टुकड़े कर दिए।
अक्षत ने बताया कि, उसने पिता के शव के कुछ टुकड़े कार में ले जाकर सदरौना इलाके में फेंक दिया। बाकी शरीर के हिस्सों को नीले ड्रम में भरकर घर में छिपा दिया। धड़ को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही हत्या का खुलासा हो गया। बदबू छुपाने के लिए उसने पूरे घर में रूम फ्रेशनर डाल रखा था ताकि बदबू घर से बाहर ना जा सके।
Lucknow Drum Murder Case: अक्षत के बयान के आधार पर सोमवार शाम पुलिस उसे लेकर आशियाना स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस ने देखा कि, कमरे से ड्रम में बंद मानवेंद्र सिंह का आधा कटा शव बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस सिर के हिस्से की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। अक्षत ने अपनी बहन के सामने ही पिता को गोली मारी थी और किसी को बताने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया। हत्या के बाद अक्षत ने कार की सफाई भी की।
मानवेंद्र के पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि, सिर पर गोली मारी गई थी तो आगे का चेहरा भी नहीं था। (Lucknow Drum Murder Case) पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। ड्रम लुढ़का हुआ था। अंदर का मंजर भयावह था। सिर पर गोली लगने के कारण शव की हालत बेहद खराब थी और नीला ड्रम लहूलुहान हालत में पड़ा था।
इन्हे भी पढ़ें:-