Gen Alpha Protest School in UP: स्कूली छात्राओं ने राजधानी में खोला मोर्चा, सीएम हाउस जाने से रोका तो सड़क पर ही बैठ गईं धरने पर, जानिए किस बात को लेकर जेन अल्फा कर रहे आंदोलन

Ads

Gen Alpha Protest School in UP: स्कूली छात्राओं ने राजधानी में खोला मोर्चा, सीएम हाउस जाने से रोका तो सड़क पर ही बैठ गईं धरने पर, जानिए किस बात को लेकर जेन अल्फा कर रहे आंदोलन

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 11:41 AM IST

Gen Alpha Protest School in UP: स्कूली छात्राओं ने राजधानी में खोला मोर्चा, सीएम हाउस जाने से रोका तो सड़क पर ही बैठ गईं धरने पर, जानिए किस बात को लेकर जेन अल्फा कर रहे आंदोलन / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में छात्राओं का प्रदर्शन
  • सीएम हाउस की ओर बढ़ रहीं छात्राओं को पुलिस ने रोका
  • छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों की कमी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

लखनऊ: Gen Alpha Protest School in UP  देश में इन दिनों युवा शक्ति खुलकर सामने आ रही है। जहां एक ओर दिल्ली के जंतर मंतर में जेनजी के आंदोलन के बाद मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, तो वहीं रांची में छात्रों का आंदोलन अनवरत जारी है। वहीं, इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जेन अल्फा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्राएं सड़क पर उतर आईं हैं। छात्राओं का दल सीएम हाउस की ओर बढ़ रहा था, जिसे पुलिस ने बालागंज चौराहे पर पर रोक दियसा है। वहीं, अब छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं और रोड जाम कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी छात्राओं को समझाने की कवायद में लगे हैं, लेकिन आंदोलन कर रहे स्टूडेंट अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

लखनऊ में जेन अल्फा ने खोला मोर्चा

Gen Alpha Protest School in UP  मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं का आरोप है कि टीचरों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। भोजन और बीमारी की हालत में सही इलाज नहीं मिलने का भी छात्राओं ने आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पारा मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों का आक्रोश सड़क पर नजर आया था। शिक्षकों की कमी से नाराज सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और स्कूल गेट के बाहर मोहान रोड जाम कर करीब दो घंटे तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण भी जाम में फंस गए। वह गाड़ी से उतरकर छात्रों से मिले। बातचीत करके उन्हें समझाया और स्कूल वापस ले गए।

 

शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा आठ से 12 तक के छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छह पूर्णकालिक शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन चार ही कार्यरत हैं। वहीं, आठ अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अदालत में लंबित है। फिलहाल चार गेस्ट शिक्षकों के सहारे पढ़ाई चल रही है। गेस्ट शिक्षक भी नियमित नहीं आते, जिससे पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

मंत्री ने दिया जल्द निराकरण का आश्वासन

छात्रों ने मंत्री के सामने एक-एक कर अपनी समस्याएं रखीं। छात्रों ने मंत्री असीम अरुण को बताया कि विद्यालय में खेलकूद का सामान पर्याप्त नहीं है। बिजली व्यवस्था खराब रहती है और लाइब्रेरी का भी समुचित इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। साफ-सफाई समेत कई अन्य समस्याएं भी छात्रों ने गिनाईं। नीट और जेईई की तैयारी के लिए संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में रसायन विज्ञान के शिक्षक की कमी की समस्या भी सामने रखी गई। मंत्री ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में छात्राओं ने प्रदर्शन क्यों किया?

छात्राओं ने शिक्षकों की कमी समेत पढ़ाई, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं को पुलिस ने कहां रोका?

छात्राओं को बालागंज चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद वे सड़क पर धरने पर बैठ गईं।

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शिक्षकों की क्या समस्या है?

छात्रों के अनुसार, विद्यालय में छह पूर्णकालिक शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन फिलहाल चार ही कार्यरत हैं। इसके अलावा अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अदालत में लंबित बताया गया है।

क्या इससे पहले भी छात्रों ने प्रदर्शन किया था?

हां। इससे पहले शुक्रवार को भी विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर मोहान रोड जाम कर प्रदर्शन किया था।

छात्रों की समस्याओं पर मंत्री असीम अरुण ने क्या कहा?

समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।