Expressway Roas Accident News: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. ड्राइवर को नींद आते ही पलटी डबल-डेकर बस, एक्सप्रेस-वे पर मची चीख-पुकार..

Ads

Purvanchal Expressway Roas Accident News: लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटने से पांच की मौत, कई घायल, ड्राइवर को झपकी आने की आशंका।

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 06:12 PM IST

Purvanchal Expressway Roas Accident News || Symbolic Image (Deccan Herald)

HIGHLIGHTS
  • डबल डेकर बस पलटी, पांच की मौत
  • ड्राइवर को झपकी आने की आशंका
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम

लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर-प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ से गुजरने वाली एक्सप्रेस-वे का है। यहां एक तेज रफ़्तार डबल-डेकर बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। (Purvanchal Expressway Roas Accident News) आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस हादसे में करीब दर्जन भर सवारी गंभीर तौर पर घायल हुए है।

कहाँ हुआ हादसा?

यह पूरी घटना लखनऊ से ठीक बाहर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट में घटित हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। बीएस की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और बस सड़क पर ही पलट गई।

बस के पलटते ही भीतर मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू चलाया और घायलों व् मृतकों के शवों को बस से बाहर निकाला, इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। (Purvanchal Expressway Roas Accident News) मौके पर पहुंची पुलिस ने करें और दूसरे वाहनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। इस घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। बताया जा रहा है कि, दुर्घटनास्थल की तस्वीरें बेहद भयावह है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बरेली में तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना दिल्ली-बरेली रोड पर किला क्षेत्र के पास हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी छह लोग सुभाष नगर इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वाहन स्वाले नगर के पास पहुंचा, तो सड़क पर अचानक गड्ढा सामने आ गया। गड्ढे से बचने की कोशिश में चालक गोविंद ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार रामगुलाम (75), निवासी मुरादाबाद, खेमकरन (58), निवासी रामपुर; और मोनी (28), निवासी रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। (Purvanchal Expressway Roas Accident News) वहीं मोनी के पति गोविंद (32), उनका दो वर्षीय पुत्र ज्ञानदीप और एक अन्य व्यक्ति राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. हादसा कहां हुआ?

हादसा लखनऊ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज क्षेत्र में हुआ।

Q2. हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर को झपकी आने से बस पलटी।

Q3. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

हादसे में पांच लोगों की मौत और करीब दर्जनभर यात्री घायल हुए।