झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
सोनभद्र (उप्र), 31 दिसंबर (भाषा) सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को झाड़ फूंक के नाम पर एक महिला के साथ कथित रुप से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया ।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी कि मेहड़ी खुर्द के वकील राज शेख नामक व्यक्ति ने झाड़ -फूंक करने के लिए उसे अपने घर बुलाया और जब वह उसके घर गयी तो उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
सिंह के अनुसार महिला द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लग गई। शनिवार शाम को पुलिस ने वकील राज शेख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


