मेरठ(उप्र),सात मई (भाषा) मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के निवासी विपिन ने भावनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्याल गांव के निवासी अभी गौतम ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी की है।
शिकायत के आधार पर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भावनपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब