एक व्यक्ति 45 किलोग्राम गोमांस के साथ गिरफ्तार: पुलिस

Ads

एक व्यक्ति 45 किलोग्राम गोमांस के साथ गिरफ्तार: पुलिस

  •  
  • Publish Date - November 25, 2022 / 08:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

सुल्तानपुर (उप्र), 25 नवंबर (भाषा) सुल्तानपुर जिले के ग्राम फिरोजपुर कलां में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को कथित तौर पर 45 किलोग्राम गोमांस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक थाना कुड़वार की पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक आरोपी महताब आलम को ग्राम फिरोजपुर कलां से 45 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा थाने में पंजीकृत किया गया है।

उपनिरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी के पास से 45 किलोग्राम अवैध गोमांस और एक अदद साइकिल बरामद की गई है।

भाषा सं. जफर

संतोष

संतोष