Banke Bihari Temple Mathura: श्री कृष्ण की नगरी में मंदिरों में गुंडई, महज इस वजह से गार्डों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए घूंसे और थप्पड़, वीडियो वायरल

Banke Bihari Temple Mathura: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर निजी सुरक्षा कर्मियों की मारपीट का मामला सामने आया है।

Banke Bihari Temple Mathura: श्री कृष्ण की नगरी में मंदिरों में गुंडई, महज इस वजह से गार्डों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए घूंसे और थप्पड़, वीडियो वायरल

mathura news/ image source: IBC24

Modified Date: March 30, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: March 30, 2026 10:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा कर्मी गुंडई
  • गेट नंबर 1 पर श्रद्धालुओं से मारपीट
  • दुकानदार योगेश का वीडियो भी वायरल

Banke Bihari Temple Mathura: मथुरा: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर निजी सुरक्षा कर्मियों की मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार की देर शाम लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर मंदिर बंद होने के बाद कुछ श्रद्धालु गेट नंबर 1 पर प्रणाम करने पहुंचे। बताया गया कि मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान एक दुकानदार योगेश वीडियो बनाने लगा, लेकिन उसे भी सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की और मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे राजस्थान सिक्यूरिटी के गार्ड श्रद्धालुओं पर थप्पड़ और घूंसे बरसा रहे हैं, जबकि वहां भीड़ जैसी स्थिति नहीं थी।

Banke Bihari Temple violence: धर्मशाला में दुकानदारों और पुलिस की भूमिका

दुकानदारों को मारपीट की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदार जैसे दीपक, जितेंद्र, रामू, रमण और जयंत वहां एकत्रित हुए। आरोप है कि मंदिर की पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा भी धर्मशाला में पहुंचे और दुकानदारों को वहां बंद कर दिया, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई। राजस्थान सिक्यूरिटी कंपनी के बांके बिहारी मंदिर इंचार्ज अटल यादव ने बताया कि लगभग 20 से ज्यादा दुकानदार उनके बैरक पर आ गए थे। शयन आरती के बाद गार्ड माइक पर एलाउंस कर रहे थे कि किसी को ढोक (प्रणाम) करने न दिया जाए जब तक मंदिर के अंदर मौजूद जनता बाहर न आ जाए। इसी कारण कुछ श्रद्धालु गेट नंबर 1 पर उग्र हो गए और मारपीट की स्थिति बन गई।

security guard assault: पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को भी किया संकलित

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। थाना पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामले की जांच के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान श्रद्धालु और महिला श्रद्धालुओं की भी चोटें आई हैं। महिला श्रद्धालु ने वीडियो में बताया कि उनके साथ धक्के-मुक्की हुई और माताजी के सर पर चोट भी लगी। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निजी गार्डों की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।