Home » Uttar Pradesh » FIR Against 9 Social Media Accounts Over Misleading Barsana Lathmar Holi 2026 Videos
Braj Holi Controversy 2026 : सावधान! लट्ठमार होली को लेकर सोशल मीडिया पर किया ये काम तो सीधे होगी जेल, 9 अकाउंट चढ़े पुलिस के हत्थे
Ads
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना की लट्ठमार होली से जुड़े भ्रामक वीडियो वायरल करने के आरोप में नौ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं मिली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
मथुरा :Barsana Lathmar Holi 2026 उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना और नंदगांव की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की छवि खराब करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर होली से जुड़े पुराने और भ्रामक वीडियो साझा करने के आरोप में नौ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ बरसाना थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि ये वीडियो गलत इरादे से इस वर्ष की होली से जोड़कर वायरल किए जा रहे थे।
महिलाओं के उत्पीड़न की नहीं हुई है कोई शिकायत
पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, इन हैंडलों ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और भ्रामक सूचना फैलाने के उद्देश्य से पुराने वीडियो साझा किए। Braj Holi Controversy संबंधित अकाउंट्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 353(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के उत्पीड़न की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में 230 कैमरे लगाए गए हैं और एंटी-रोमियो दस्ते के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने जनता से की अपील
मथुरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सहायता के लिए ‘112’ हेल्पलाइन और पुलिस बल को मुस्तैद रखा गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।