मेरठः Shadab Jakati News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती पर एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में मेरठ के इंचौली थाने में यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसे डराया-धमकाया गया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाती है। अपने अकाउंट को आगे बढ़ाने और कमाई शुरू करने के लिए उसने एक यूट्यूबर से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर वीडियो बनाने शुरू किए। महिला का आरोप है कि शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में यूट्यूबर अपने वादों से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि उसे चैनल से कमाई दिलाने और वीडियो से होने वाले मुनाफे में हिस्सा देने का झांसा दिया गया। इसके अलावा, उस पर घर के काम करवाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर कथित तौर पर उसे डराया-धमकाया गया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया। हिम्मत जुटाकर उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत इंचौली थाने में दी।
शादाब की पत्नी पर मारपीट के लगाए आरोप
Shadab Jakati News: पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादाब जकाती ने पुलिस और रसूख का डर दिखाकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया। डर के माहौल में उसका लगातार शोषण होता रहा। पीड़िता ने शादाब की पत्नी साजिया पर भी आरोप लगाया कि साजिया ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
यह भी पढ़ेंः-
- Tata Power Share Price: Q3 रिजल्ट से निवेशकों को झटका! फिर भी ब्रोकरेज क्यों है बुलिश? जानिए वो बड़ी वजह जो बदल सकती है गेम
- Mahua Moitra Affair News: महुआ मोइत्रा और प्रशांत किशोर के बीच अफेयर? सोशल मीडिया पर कथित चैट वायरल, अब TMC सांसद ने कह दी ये बड़ी बात
- Harda Fataka Factory Blast: फैक्ट्री ब्लास्ट को दो साल पूरे, पर जख्म आज भी हरे… न घर मिला, न मुआवजा, सरकार से टूटी उम्मीद, सुनिए पीड़ितों का दर्द
- Naxalites Surrender Chhattisgarh News: नक्सल संगठन को तगड़ा झटका.. सीनियर लीडर सोमडू मड़कम समेत 12 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, जानें कितना था इनाम
- Paharpur Railway Station Viral Video: रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला, अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आई, और…! उठने की हालत में भी नहीं रही घायल, वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप!
- Girlfriend Boyfriend Viral Video: 5 साल तक बनाया संबंध, फिर इस चीज से इंकार… अब प्रेमी का कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम घसीट लाई युवती, पूरा ड्रामा कैमरे में कैद