कौशांबी में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

Ads

कौशांबी में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 19, 2022 / 05:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

कौशांबी (उप्र) 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सोमवार को घर में दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आज दुष्कर्म के आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा जाएगा।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन