गोरखपुर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान नाबालिग कैदी फरार

गोरखपुर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान नाबालिग कैदी फरार

गोरखपुर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान नाबालिग कैदी फरार
Modified Date: July 15, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: July 15, 2026 9:58 pm IST

गोरखपुर (उप्र), 15 जुलाई (भाषा) गोरखपुर जिले में चोरी के मामले में पकड़ा गया एक नाबालिग बुधवार को जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है और उसे खोजने के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राजघाट इलाके का रहने वाला नाबालिग करीब 15 दिन पहले चोरी के मामले में पकड़ा गया था और बाद में अदालत के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार को तीन नाबालिगों को पुलिस की सुरक्षा में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो पुलिसकर्मी जांच के लिए तीनों नाबालिगों को अलग-अलग ले जाने के बजाय एक साथ ले जा रहे थे और इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर लगभग 16 वर्षीय लड़का पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धक्का देकर अस्पताल परिसर से भाग गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल और आस-पास की जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पुलिस टीम फरार नाबालिग के संभावित ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) निमिष पाटिल ने कहा कि शुरुआती जांच में तीनों नाबालिगों को मेडिकल जांच के लिये एक साथ ले जाने में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में