उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में मां और बच्ची की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में मां और बच्ची की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में मां और बच्ची की मौत
Modified Date: March 1, 2024 / 03:47 pm IST
Published Date: March 1, 2024 3:47 pm IST

सहारनपुर (उप्र), एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई जबकि महिला का पति व बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि जिले के छुटमलपुर कस्बे के रहने वाले इरशाद बृहस्पतिवार रात को अपनी पत्नी, बेटी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे कि दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया, ‘दुर्घटना में पत्नी गुलिस्तां (30) और बेटी अलफिसा (सात) की मौत हो गई जबकि इरशाद और बेटा अरशद (आठ) घायल हो गए। हालांकि उनका दो वर्षीय बेटा असद हादसे में बाल-बाल बच गया।’

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में