अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Ads

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 12:51 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 12:51 AM IST

बुलंदशहर (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) बुलंदशहर जिले के अरनिया क्षेत्र में सोमवार को सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अरनिया थाना क्षेत्र के क्योली खुर्द गांव में रहने वाली राजकुमारी (30) अपनी बेटी इशिका (तीन साल) के साथ किसी काम से कहीं गई थी, लौटने के दौरान सड़क पार करते वक्त दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं।

उन्होंने बताया कि हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

भाषा सं सलीम शोभना

शोभना