बिजनौर: बाइक-स्‍कूटी की टक्कर में मां-बेटे की मौत

Ads

बिजनौर: बाइक-स्‍कूटी की टक्कर में मां-बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - June 10, 2023 / 05:46 PM IST,
    Updated On - June 10, 2023 / 05:46 PM IST

बिजनौर (उप्र), 10 जून (भाषा) बिजनौर जिले के नगीना थाना इलाके में बाइक से आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नगीना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रविन्द्र वशिष्ठ ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात नगीना-रायपुर मार्ग पर गांव अलहदादपुर के सामने बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार महिला पिंगला (40) और उसके पुत्र निखिल (15) की मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक कुलदीप को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द दिलीप संतोष

संतोष