गोरखपुर (उप्र) 12 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस हादसे के बाद तनाव बढ़ गया और स्थानीय लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर जाम हटाने पहुंची टीम पर स्थानीय निवासियों ने पत्थरबाजी की, जिसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान महावीर छपरा गांव के निवासी कृष्ण निषाद (24) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुई, जब वह अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि उसकी मोटरसाइकिल एक खड़ी हुई कार के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब