उप्र: मुजफ्फरनगर में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

उप्र: मुजफ्फरनगर में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

उप्र: मुजफ्फरनगर में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
Modified Date: January 13, 2024 / 09:27 pm IST
Published Date: January 13, 2024 9:27 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 जनवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के बाद कथित तौर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सदर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजू कुमार साव ने पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि उनकी बेटी का गत पांच जनवरी को दो युवक- सद्दाम और उसके दोस्त वसीम, ने अपहरण कर लिया।

साव ने बताया कि अगले दिन छह जनवरी को पीड़िता मिल गई और बाद में पुलिस को दिये बयान में उसने कहा कि दोनों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

सीओ ने बताया कि सद्दाम और उसके दोस्त वसीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 (अपहरण) और 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं आनन्‍द खारी

खारी


लेखक के बारे में