मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत, पति घायल
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत, पति घायल
मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मंसूरपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विपिन त्यागी ने बताया कि थाना क्षेत्र के खामपुर गांव में शुक्रवार सुबह भारी बारिश होने की वजह से एक कच्चा मकान गिर गया जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान सरोज (60) के रूप में हुई जबकि उसके घायल पति कृष्ण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच, मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी है, जिससे पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में लोग निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।
भाषा सं आनन्द मनीषा
मनीषा

Facebook


