Muzaffarnagar Crime News : पूर्व मंत्री के बेटे की घिनौनी करतूत, सड़क पर टल रही माँ-बेटी के साथ किया ऐसा कांड, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Ads

मुजफ्फरनगर में रात के समय टहल रही माँ-बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों में एक पूर्व मंत्री का बेटा भी शामिल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 05:34 PM IST

Muzaffarnagar Crime News / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • माँ-बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
  • आरोपियों में एक पूर्व मंत्री का बेटा शामिल
  • पीड़िता ने वीडियो बनाकर आरोपियों की पहचान कराई

मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar Crime News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी इलाके में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां रात के समय टहलने निकली मां-बेटी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री सुधीर बालियान का बेटा बताया जा रहा है।

नशे की हालत में की छेड़छाड़

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब मां-बेटी रेलवे रोड पर घूमने निकली थीं। UP Crime News  इसी दौरान पचेड़ा रोड का रहने वाला आर्यमान रघुवंशी और उसका दोस्त शौर्य गुप्ता वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवक नशे में धुत थे और उन्होंने मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पूरे मामले में मां-बेटी का बयान भी सामने आया है। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके पास आकर आपत्तिजनक बातें कीं। आरोपियों ने उनसे पूछा, “रेट क्या है?” इतना ही नहीं, दोनों युवकों ने उनकी गाड़ी के पीछे बैठकर साथ चलने की भी कोशिश की।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

हिम्मत दिखाते हुए पीड़िता ने आरोपियों का वीडियो बना लिया, जिससे उनकी पहचान आसान हो गई। मुख्य आरोपी आर्यमान रघुवंशी एक पूर्व मंत्री और भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों आरोपियों, आर्यमान और शौर्य, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

यह घटना कहां हुई?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी इलाके में।

आरोपियों पर क्या आरोप हैं?

माँ-बेटी से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप हैं।

आरोपियों की पहचान कैसे हुई?

पीड़िता ने घटना का वीडियो बना लिया था, जिससे पहचान आसान हुई।