बांदा में केन-यमुना नदी के संगम में डूबने से एक सिपाही की मौत
बांदा में केन-यमुना नदी के संगम में डूबने से एक सिपाही की मौत
बांदा (उप्र), 28 जून (भाषा) बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में रविवार को एक सिपाही की केन और यमुना नदी के संगम में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बांदा सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि चिल्ला थाने के सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया (27) रविवार सुबह बिना किसी को सूचना दिए केन और यमुना नदी के संगम में नहाने गये थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर बाद नदी से उनका शव निकाला एवं पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया।
सीओ ने बताया कि कानपुर नगर जिले के अनुराग की 2019 में सिपाही पद पर भर्ती हुई थी और 26 मई 2026 को कमासिन थाने से चिल्ला थाने में उनका स्थानांतरण हुआ था।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


