उप्र : गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

Ads

उप्र : गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

  •  
  • Publish Date - April 16, 2025 / 10:51 PM IST,
    Updated On - April 16, 2025 / 10:51 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 16 अप्रैल (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के भंवरी सराय गांव में मंगलवार की देर रात गैस सिलेंडर में रिसाव होने के बाद हुए विस्फोट से घर में सो रहे एक दलित परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिसमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने बुधवार देर शाम बताया कि बीती रात अशोक कुमार सरोज (40) का परिवार कमरे में सो रहा था। उन्होंने बताया कि अशोक के कमरे में गैस सिलेंडर रखा था जिसमें से गैस की बदबू आने के कारण अशोक ने लाइट जलाई तो अचानक विस्फोट हो गया।

राय ने बताया कि जिसकी चपेट में आने से परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राय ने बताया कि एसआरएन प्रयागराज में उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई।

सूचना पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक