एटा में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल

एटा में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल

एटा में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: July 19, 2022 11:20 am IST

एटा (उत्तर प्रदेश), 19 जुलाई (भाषा) एटा जिला के एक गांव में बस के पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि सोमवार देर रात को कानपुर से मेरठ जा रही बस मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में एक केंद्रीय विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि बस में 23 यात्री सवार थे। रास्ते में बस के सामने एक पशु आ गया था जिसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पांच महिलाओं सहित 18 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान ताल ग्राम, कन्नौज निवासी जसवंत सिंह (45) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया तथा मृतक का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भाषा सं जफर प्रशांत सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में