MLA Ketakee Singh Viral Video: बिजली विभाग के कर्मचारी का बांह पकड़ा और खींच ले गई घटनास्थल तक.. महिला विधायक का ये अवतार देख हर कोई रह गया सन्न, आप भी देखें

BJP MLA Ketakee Singh Today Viral Video: बलिया हादसे के बाद भाजपा विधायक केतकी सिंह का बिजली विभाग कर्मचारी को घटनास्थल तक ले जाने का वीडियो वायरल।

MLA Ketakee Singh Viral Video: बिजली विभाग के कर्मचारी का बांह पकड़ा और खींच ले गई घटनास्थल तक.. महिला विधायक का ये अवतार देख हर कोई रह गया सन्न, आप भी देखें

BJP MLA Ketakee Singh Today Viral Video || Image- AI Generated File

Modified Date: July 23, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: July 23, 2026 9:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हाईटेंशन तार गिरने से पिता-पुत्र की मौत।
  • विधायक केतकी सिंह का वीडियो वायरल।
  • कार्रवाई और मुआवजे की मांग तेज।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया। (BJP MLA Ketakee Singh Today Viral Video) इसकी चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा देखा गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़जनार्दन यादव अपने बेटे राजेश यादव के साथ खेत में कुछ कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर उन पर गिर गई। तेज करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पास की SI की परीक्षा, बन दरोगा

बताया जा रहा है कि इस घटना में जान गंवाने वाला राजेश यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी और उनका चयन दरोगा पद पर हुआ था। नौकरी शुरु करने से पहले ही इस हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। (BJP MLA Ketakee Singh Today Viral Video) लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल

घटना की सूचना मिलने पर बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं। इस दौरान पीड़ित परिवार की महिलाएं उनसे लिपटकर रोने लगीं। बताया जा रहा है कि विधायक ने मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी को बुलाया और उन्हें घटनास्थल तक ले जाकर तत्काल जेई को बुलाने के निर्देश दिए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला विधायक कर्मचारी का बांह पकड़कर उसे खींच रही है। इस दौरान लोग उनके साथ चल रहे है और कई लोग वीडियो भी बना रहे है। बहरहाल इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown