सुलतानपुर (उप्र), सात मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एम्बुलेंस और कार के बीच टक्कर होने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक परिवार के छह सदस्यों समेत कई लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, गाजीपुर से लखनऊ जा रही कार कार की एक एम्बुलेंस से टक्कर हो गई जब एम्बुलेंस पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाने के लिए विपरीत दिशा से आ रही थी।
पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस में सवार भोलू प्रकाश (36) को गंभीर चोट आईं, जिसे कोरल कंपनी की एम्बुलेंस से वीरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया, हालांकि इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस चालक को इलाज के लिए कूरेभार में स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार कार में सवार अजय यादव, प्रतिमा, साक्षी, रीमा, कुमारी सौम्या और ओम घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि इन सभी को दोस्तपुर में स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पांच अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब
जोहेब