बुलंदशहर में सड़क हादसे में पीएसी कांस्टेबल की मौत

बुलंदशहर में सड़क हादसे में पीएसी कांस्टेबल की मौत

बुलंदशहर में सड़क हादसे में पीएसी कांस्टेबल की मौत
Modified Date: July 9, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: July 9, 2026 7:21 pm IST

बुलंदशहर (उप्र), नौ जुलाई (भाषा) बुलंदशहर जिले में बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल की पिकअप वाहन से टक्कर हो जाने से प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रखर पांडे ने बताया कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र में दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक को लखावटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत कुमार (31) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत कुमार गाजियाबाद में पीएसी की 41वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

पुलिस के अनुसार, जब दुर्घटना हुई तब कुमार अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद खानपुर में अपने पैतृक स्थान लौट रहे थे।

पांडे ने कहा कि पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक


लेखक के बारे में