President Murmu meets Premanand | Photo Credit: IBC24 Customize
नई दिल्ली: President Murmu meets Premanand राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद वह मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।
President Murmu meets Premanand शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की। राष्ट्रपति राधा केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत के प्रवचन सुने। यह सप्ताह इसलिए भी विशेष है क्योंकि बृहस्पतिवार को संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन था। आश्रम में राष्ट्रपति ने संत से आध्यात्मिक चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने प्रसन्न मुद्रा में ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी।
राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे आश्रम परिसर में सुरक्षा बल तैनात रहे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन में हिस्सा लिया। इसके बाद शाम को वह विशेष विमान से मथुरा पहुंचीं।