UP Crime News: मिलने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म, सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
मिलने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म, सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को दिया अंजामः Rape of a girl after calling her on pretext of meeting, took her to a deserted place and committed crime
Jija Ne Sali Ke Satha Kiya Rape
भदोही: UP Crime News उत्तर प्रदेश के भदोही में एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम प्रयागराज जिले के हंडिया के रहने वाले राहुल यादव (22) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 507, 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
Read More : Desi Sexy Video: रेड साड़ी में हॉट मॉडल ने दिखाया सेक्सी फिगर, वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल
UP Crime News पुलिस ने बताया कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम को जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के गोपीगंज तिराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद तिवारी ने बताया कि आरोपी प्रयागराज में अपने बड़े भाई के ससुराल आता जाता था, जहां पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता से उससे मुलाकात हुई। अधिकारी ने बताया कि तीन मार्च को आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और मोटरसाइकिल से गोपीगंज स्थित एक जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस कृत्य का वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर तीन मार्च से पांच मार्च के बीच कई बार उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार शाम थाने में जाकर शिकायत दी, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Facebook


