16 साल की किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने की अत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Relative raped a 16-year-old girl, the victim tried to commit suicide

16 साल की किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने की अत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Modified Date: February 4, 2023 / 08:10 pm IST
Published Date: February 4, 2023 4:41 pm IST

सुल्तानपुर :  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली किशोरी की मौत हो गई है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Read More : बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की अनोखी पहल, अब ऐसे ऑसरशीट पर उत्तर लिखेंगे छात्र 

थानाध्यक्ष कुड़वार संदीप कुमार राय ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया एक किशोरी के साथ रिश्‍तेदारी में आये युवक सौरभ अग्रहरि (19) निवासी मायंग ने दुष्‍कर्म किया, जिससे क्षुब्‍ध होकर किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Read More : India news today 4 february live update : ​मंत्री बाबुल सुप्रियो का हुआ कार एक्सीडेंट, सुरक्षाकर्मियों को आईं गंभीर चोटें

राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक अयोध्या पॉलिटेक्निक का छात्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक की बहन की शादी पीड़िता के घर के बगल हुई है। बहन के घर आने के दौरान ही आरोपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।