Richa Rajput on Akhilesh Yadav: 'गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं'...अखिलेश यादव पर क्यों भड़की ऋचा राजपूत? तुष्टीकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप /image: IBC24 File
लखनऊ। Richa Rajput on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पिछड़ा आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर वीरांगना अवंती बाई लोधी के सम्मान को लेकर जमकर निशाना साधा है। ऋचा राजपूत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया है।
Richa Rajput on Akhilesh Yadav वायरल हो रहे इस वीडियो में ऋचा (Richa Rajput Statement) ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सुबह ही अवंती बाई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंच गए, जबकि अखिलेश यादव को करीब साढ़े 11 बजे उनकी याद आई। उन्होंने ने आगे कहा कि किसी की सुबह वीरांगना के सम्मान से शुरू होती है, तो किसी को दोपहर में राजनीतिक याददाश्त आती है। उन्होंने अखिलेश के PDA पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इसमें ‘PD’ में पंडित हैं, तो अखिलेश अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर सम्मान देने क्यों नहीं गए।
UP Political News ऋचा राजपूत ने अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। ऋचा (Richa Rajput on Akhilesh Yadav) ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन के समय उनका घर अखिलेश यादव से करीब 500 मीटर दूर था, फिर भी वे वहां नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोट नाराज होने के डर से अखिलेश ने कल्याण सिंह के घर जाने से परहेज किया। ऋचा ने अखिलेश यादव को गिरगिट बताते हुए कहा कि वे राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से अपना रुख बदलते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव राम मंदिर को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें