Saas Damad Love Story: अपनी की सास से इश्क लड़ा बैठा दामाद, दुनिया की फिक्र छोड़ कोर्ट में रचाई शादी, VIDEO जारी कर मांगा आशीर्वाद
अपनी की सास से इश्क लड़ा बैठा दामाद, दुनिया की फिक्र छोड़ कोर्ट में रचाई शादी, Saas Damad Love Story Kanpur News
कानपुर देहात। Saas Damad Love Story उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक कथित सास-दामाद की शादी का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद यह मामला स्थानीय स्तर से निकलकर प्रदेशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। दावा किया जा रहा है कि अकबरपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही दामाद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। वायरल वीडियो में महिला और युवक खुद को पति-पत्नी बताते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों लोगों से अपने रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और कथित विवाह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
Saas Damad Love Story स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, महिला और उसके दामाद के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामला सार्वजनिक होने के बाद परिवार और आसपास के लोग भी हैरानी जता रहे हैं। पारंपरिक सामाजिक रिश्तों के दायरे से जुड़े होने के कारण यह मामला लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है। एक वर्ग इसे दोनों वयस्कों का निजी फैसला मान रहा है, जबकि दूसरा वर्ग सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक रिश्तों का हवाला देते हुए इस पर सवाल उठा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो लगातार साझा किया जा रहा है और लोग अपने-अपने नजरिए से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यही वजह है कि यह मामला कानपुर देहात तक सीमित न रहकर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी चर्चा का केंद्र बन गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वायरल वीडियो और कथित कोर्ट मैरिज के दावों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


