Saharanpur Fire Factory Blast : एक धमाका… और खत्म हो गई कई जिंदगियां! पटाखा फैक्ट्री से उड़कर खेतों तक पहुंचे इंसानी अवशेष, दिल दहला देगी हादसे की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इंसानी अवशेष दूर-दूर तक खेतों में जा गिरे। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में करीब छह लोगों की मौत हुई है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है।

Saharanpur Fire Factory Blast : एक धमाका… और खत्म हो गई कई जिंदगियां! पटाखा फैक्ट्री से उड़कर खेतों तक पहुंचे इंसानी अवशेष, दिल दहला देगी हादसे की तस्वीर
Modified Date: July 24, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: July 24, 2026 8:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ।
  • शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में करीब छह लोगों की मौत हुई है।
  • धमाके के बाद इंसानी अवशेष आसपास के खेतों तक बिखरे मिले।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा और भीषण हादसा सामने आया है। गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका (ब्लास्ट) हो गया। हादसा इतना खौफनाक था कि धमाके से इंसानियत कांप उठी और क्षत-विक्षत होकर इंसानी अवशेष दूर-दूर तक खेतों में जा गिरे। इस भीषण हादसे में करीब छह लोगों की मौत की शुरुआती खबर है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, कुंडा गांव में बनी पटाखा फैक्ट्री में काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज आसपास के कई गांवों तक साफ सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

इंसानी शरीर के अवशेष काफी दूर तक फैले मिले

आसपास मौजूद लोग जब मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर बेहद दर्दनाक था। इंसानी शरीर के अवशेष काफी दूर स्थित खेतों तक फैले हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने का काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.