रहस्यमयी बुखार का प्रकोप, इलाज के दौरान 6 साल की बच्ची की मौत, कई बीमार

Ads

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक बस में सवार छह वर्षीय बच्चे की बुखार की वजह से मृत्यु हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 6, 2021 / 01:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक बस में सवार छह वर्षीय बच्चे की बुखार की वजह से मृत्यु हो गई।

Read More News: प्रशांत कुमार होंगे रायपुर SP, बीएन मीणा को सौंपी दुर्ग जिले की कमान

मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया, “रविवार शाम सूचना मिली थी कि मुरैना से दिल्ली जा रही बस में गांव उमरैया निवासी राजेश अपने परिवार के साथ सवार थे। उनके छह वर्षीय बेटे आशू की तबीयत खराब हो गई। तुरंत एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन परीक्षण से ज्ञात हुआ कि उसकी वहां पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी।”

Read More News: देर रात तीन IPS अफसरों का तबादला, देखिए सूची

इसके अलावा रविवार को ही फरह विकास खण्ड के गांव बेगमपुर में वायरल बुखार के कई मरीज मिलने की सूचना मिली तो नियंत्रण कक्ष से वहां टीम भेजी गई।

Read More News:  सेंट्रल पूल में उसना चावल नहीं खरीदेगी केंद्र सरकार, सीएम बघेल बोले- अड़चन डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी