बलिया (उत्तर प्रदेश), 25 अगस्त (भाषा) बलिया जिले में सिकन्दरपुर क्षेत्र के एक गांव के छह युवकों के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर मंगलवार को सिकन्दरपुर थाने में उसके गांव के ही दीपक साहनी, रितेश , दिनेश , धीरज , दुर्गेश व शिव दयाल के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में नामजद मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि किशोरी ने शिकायत में कहा है की उसके पड़ोस में रहने वाले छह लोगों ने दो माह पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भाषा सं सलीम मनीषा शोभना
शोभना