कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में अब तक 244 लोग पकड़े गए

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में अब तक 244 लोग पकड़े गए

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में अब तक 244 लोग पकड़े गए
Modified Date: February 19, 2024 / 08:54 am IST
Published Date: February 19, 2024 8:52 am IST

लखनऊ (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की योजना बनाने के आरोप में 15 फरवरी से अब तक कुल 244 लोगों को गिरफ्तार किया गया अथवा हिरासत में लिया गया है।

राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, पुलिस ने ये कार्रवाई 15 से 18 फरवरी की शाम छह बजे तक की है।

बयान में कहा गया है कि ये कार्रवाई पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की इकाइयों द्वारा स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से की गईं।

उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा, ‘गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। अनुचित साधनों के इस्तेमाल में शामिल लोगों और गिरोहों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

उन्होंने कहा, ‘अधिकांश गिरफ्तारियां आरोपियों द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग करके परीक्षा की शुचिता को भंग करने की नापाक योजनाओं को अंजाम देने से पहले ही कर ली गयी।’

भाषा सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"