ऐसे भी हैं कानून के रक्षक! विवाद सुलझाने आए पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, वायरल हो रहा वीडियो

ऐसे भी हैं कानून के रक्षक! विवाद सुलझाने आए पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, वायरल हो रहा वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 30, 2022 2:13 pm IST

 defenders of the law : गोंडा – देश की आन्तरिक सुरक्षा और न्याय के लिए पुलिस बनाई गई है लेकिन जब पुलिस ही पुलिस से विवाद करने लगे तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। देश की जनसंख्या को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस केंद्र बनाए गए है। जिससे लोगों को पुलिस सुरक्षा सही से मिले। सभी मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन आज के समय में कानून ही कानून का दुश्मन हो गया है। दरहसल गोंडा जिले के कुछ पुलिसकर्मी गांव में लोगों के बीच विवाद सुलझाने आए थे लेकिन खुद ही मारपीट पर उतर आए। चौकी के सामने ही दो पुुलिस कर्मी आपस में भिड़ गए। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों पुलिसकर्मी आपस में मारपीट करने लगे और जमकर हाथापाई हुई। जो पुलिस लोगों के बीच विवाद को सुलझाती थी वह खुद ही विवाद करने लगी।


Read More: MIG-21 Crash: बस अब और नहीं! 60 साल में 200 पायलट शहीद, बेड़े से बाहर होगा ‘उड़ता ताबूत’ 

दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया

defenders of the law : दोनों पुलिसकर्मी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी और गाली गलौज करने लगे। वही अन्य पुलिस सिपाहियों ने दोनों पुलिसकर्मी का बीच-बचाव किया लेकिन फिर भी दोनों पुलिस कर्मी आपस में लड़ते रहे। वहीं पर किसी व्यक्ति ने इस विवाद का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। जैसे ही इस घटना की सूचना जिले के एसपी को पता चली तो उन्होनें दोनों पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years