शामली में नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में किशोर को हिरासत में लिया गया
शामली में नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में किशोर को हिरासत में लिया गया
मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 मई (भाषा) शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हेमंत कुमार ने बताया कि लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी का 20 मई को कैराना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान शनिवार शाम नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। आरोपी किशोर को किशोर न्याय अधिनियम के तहत पुलिस हिरासत में रखा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
भाषा सं आनन्द अमित सुरभि
सुरभि

Facebook


