हिमाचल के लोगों को ‘डबल इंजन’ सरकार के लाभ के बारे में बतायें: ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

हिमाचल के लोगों को ‘डबल इंजन’ सरकार के लाभ के बारे में बतायें: ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

हिमाचल के लोगों को ‘डबल इंजन’ सरकार के लाभ के बारे में बतायें: ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 12, 2022 7:17 pm IST

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 12 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हिमाचल प्रदेश के लोगों को बताएं कि पार्टी की ‘डबल इंजन’ की सरकार ने उनके लिए क्या किया है।

ठाकुर ने यहां के लोगों की शिकायतें सुनने के बाद बड़सर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि चूंकि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर हिमाचल प्रदेश में सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि वे ऐसे तत्वों का पर्दाफाश करें और लोगों को जमीनी हकीकत के बारे में बताएं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए और लोगों को ‘डबल इंजन’ सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार) के लाभ के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए।

पर्वतीय राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए ‘मिशन रिपीट 2022’ हासिल करना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है।

बाद में, ठाकुर ने भाजपा नेता राकेश कुमार बबली के परिवार को भी सांत्वना दी, जिनका हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह बबली के घर गए और उनके माता-पिता और परिवार के अन्य लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। ठाकुर के साथ हमीरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री और जिले के अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राकेश बबली पार्टी के युवा नेताओं में से एक थे और पूरे राज्य में जाने जाते थे, जहां उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में