बरेली में मंदिर में घुसकर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Ads

बरेली में मंदिर में घुसकर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 21, 2024 / 06:44 PM IST,
    Updated On - July 21, 2024 / 06:44 PM IST

बरेली (उप्र), 21 जुलाई (भाषा) बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गोपेश्वर नाथ मंदिर में घुसने, वहां हंगामा करने और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाहरुख, अरशद और अकरम के तौर पर हुई है।

भाटी ने बताया कि घटना सुबह की है जब तीनों वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे तथा देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने लगे।

उन्होंने बताया कि बाद में दो लोग मौके से भागने में सफल रहे जबकि अकरम को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

भाटी ने बताया कि कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार अन्‍य दोनों को भी पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि अकरम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाटी के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान