चुनाव के ऐलान के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

Ads

मथुरा में एक करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 10, 2022 / 01:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

मथुरा, नौ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया गया है और दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का गढ़ बन रहा शहर, थाइलैंड की 7 लड़कियां पकड़ाई, बीजेपी से जुड़े तीन युवक भी आए गिरफ्त

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस ने राजा और इरफान नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो रविवार को वृन्दावन के प्रेम मंदिर के पास मादक पदार्थ का सेवन करने वालों की तलाश कर रहे थे जो उनसे मादक पदार्थ खरीद सकें।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, लेकिन गंभीर मरीजों की संख्या कम

अधिकारियों ने कहा कि बरामद किये गए मादक पदार्थ का बाजार मूल्य जानने का प्रयास किया जा रहा है और प्रथम दृष्टया इसकी कीमत एक करोड़ रुपये जान पड़ती है।

यह भी पढ़ें: सीएम हाउस में कोरोना ब्लास्ट, 27 कर्मचारी निकले संक्रमित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हैं क्वारंटाइन